गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात एक इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) पर बिना ईएमओ का कार्य किए वेतन लेने का आरोप लगाया गया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में तैनात डॉ. योगेंद्र कुमार पर एक वर्ष से अधिक समय से ईएमओ का कार्य करना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र का आरोप है कि चिकित्सक स्वयं को अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किए जाने की बात कहते हैं, लेकिन इस संबंध में कोई नियुक्ति आदेश नहीं है। आरोप है कि ईएमओ का कार्य नहीं करने के बावजूद वह चिकित्सक के पद का वेतन प्राप्त कर रहे हैं। शिकायत में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित ...