Ghaziabad News: संपत्ति विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के संगम विहार में सोमवार सुबह संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सरेआम फायरिंग की जा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। संगम विहार कॉलोनी में करीब 500 वर्ग गज का एक भूखंड, जिस पर एक मंजिला मकान बना है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के गजेंद्र और ऋषि बालियान और दूसरे पक्ष के संजय धामा के बीच इसको लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में चल रहा है। दोनों पक्ष अपना-अपना दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.