Ghaziabad News: संपत्ति के विवाद में छोटे भाई पर गोलियां बरसाईं
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सारन गांव में शुक्रवार रात प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां निशाना चूक गईं, जबकि तीसरी गोली छोटे भाई अभिषेक के पेट में जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटनास्थल की जांच वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई तुषार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सारन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पारिवारिक विवाद परिजनों के अनुसार, तुषार और अभिषेक के पिता की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.