गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय छेत्रपाल के रूप में हुई है, जो कॉलोनी में ही अचेत हालत में मिले थे। राजीव कॉलोनी में दुकान चलाने वाली सविता ने बताया कि छेत्रपाल अमरोहा के धनौरा के रहने वाले थे। वह कबाड़ बीनकर गुजारा करते थे। वह बीमार थे और एक पैर में गंभीर चोट लगी थी। छेत्रपाल सविता के फोन से अक्सर गांव में पत्नी और बेटों को फोन करते थे। उन्होंने कई बार परिजनों से उन्हें ले जाने के लिए कहा था। परिवार के लोग उन्हें देखने तक नहीं आए। सविता उन्हें अक्सर खाने-पीने के लिए सामान देती थीं। सविता के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने बताया कि छेत्रपाल सड़क किनारे पड़े हैं। वह पहुंचीं तो हालत काफी खराब थी...