गाज़ियाबाद, अक्टूबर 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र के काजीपुरा गांव में संदिग्ध हालात में चार भैंसों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। बुधवार सुबह पशुओं को मृत और तड़पता देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने चारे में जहर मिलाने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। काजीपुरा गांव निवासी मनोज कुमार के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपनी भैंसों को घेर में ठीक हालत में छोड़कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दोबारा घेर में पहुंचे तो चार भैंस मृत पड़ी थीं। वहीं, तीन अन्य भैंसें तड़प रही थीं। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग परेशान हो गए। मनोज कुमार ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने...