गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। नेहरू नगर स्थित गांधर्व संगीत महाविद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर डॉ. विमला गुप्ता नाट्य मंच के कलाकारों ने कृष्ण लीला का शानदार मंचन किया। संदीप सिंघवाल के निर्देशन में संगीतमय संवादों से परिपूर्ण श्री कृष्ण की लीलाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला का प्रारंभ श्री कृष्ण रुक्मिणी संवाद से होता है, जिसमें मीरा-राधा की कथा, पूतना वध, बकासुर वध, कागासुर वध, कालिया नाग मर्दन, कृष्ण द्वारा गोपियों के साथ रास-लीला, मटकी फोड़ना, माखन चुराना, अनेकों बाल लीलाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। गोवर्धन पर्वत उठाना, अक्रूर द्वारा कृष्ण बलराम को मथुरा लेकर जाना, गोपियों का विरह में व्याकुल होना, कंस के धोबी से कंस के वस्त्रों को छीनना, कंस के धनुष को तोड़ना और अंत...