गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। शहर की रामलीलाओं में बुधवार को कैकयी के कोप भवन जाने से लेकर राम वनवास की तैयारी, भरत के राजगद्दी ठुकराने, केवस संवाद और दशरथ मरण तक के प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो उठे। राजनगर में श्री रामलीला समिति की रामलीला में बुधवार को राज्याभिषेक की तैयारी और कैकेयी के कोप भवन प्रसंग का मंचन हुआ। अयोध्या में राम विवाह के बाद उत्सव का माहौल था। राजा दशरथ राम का राज्याभिषेक कर संन्यास लेने का मन बना रहे थे, तभी मंथरा ने कैकेयी को बहका दिया। पुत्र भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए कैकेयी कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ मनाने पहुंचे तो कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास के दो वरदान मांगे। यह सुनकर दशरथ व्याकुल हो गए, लेकिन वचनबद्ध थे। राम को प...