गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन की छाबड़ा कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाहोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शालीमार गार्डन थानाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी सिंह भी पहुंचे। पार्षद रवि भाटी और विजेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सरोज, हिमांशु और योगेश माथुर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...