Ghaziabad News: श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्री कृष्ण के जयघोष किए
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में चल रही भागवत कथा शनिवार को संपन्न हुई। कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह और सुदामा चरित्र का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सभागार को राधे-राधे, हरि बोल और जय श्री कृष्ण के जयघोष से गुंजायमान किया।
कथा का महत्व कथा व्यास स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम और धर्म का संदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण के 16,108 विवाह के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने नरकासुर के बंधन से मुक्त हुई 16,108 राजकुमारियों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए उनसे विवाह किया। यह विवाह केवल दिव्य करुणा और धर्म की स्थापना का प्रतीक था।
सुदामा का चरित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.