Ghaziabad News: श्रद्धालुओं ने खरना कर गुड़ की खीर का प्रसाद वितरित किया
गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले के सभी प्रमुख घाटों, तालाबों और घरों में व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा की। शाम होते ही घरों से लेकर घाटों तक छठी मैया के गीत गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार किया। खरना के दिन व्रतियों दिनभर निर्जला उपवास किया। शाम को गन्ने के रस, चावल और गुड़ से बनी खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर पहले छठी मैया को भोग लगाया। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और फिर 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हुई। इस दौरान हिंडन नदी के घाट, विजयनगर, नंदग्राम, इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, साहिबाबाद, मोहन नगर, लोनी समेत अन्य स्थानों पर घाटों पर सुबह से ही तैयारियां देखने को मिलीं। नगर निगम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.