Ghaziabad News: श्रद्धालुओं को भागवत कथा का सार समझाया
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। नेहरू नगर सेकंड सी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में सातवें दिन संस्कार और सेवा के बारे में बताया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को भागवत कथा का सार समझाया। कथा व्यास सुगम महाराज ने बताया कि संत सेवा, विप्र सेवा, गौ सेवा, गरीबों की सेवा प्रत्येक प्राणी को करनी चाहिए और किसी का भी मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान को भूलना सबसे बड़ा दुख है और परमात्मा को याद रखना दुनिया का सबसे बड़ा सुख है। कथा के दौरान यजमान पुष्पा गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, मोहित गुप्ता, शिवकुमार अग्रवाल, केके भटनागर, वीके गर्ग, राम कुमार वर्मा, सत्यवीर त्यागी, जीएस भल्ला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्रीमद्भागवत मनुष्य जीवन का आधार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.