गाज़ियाबाद, अक्टूबर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर इंदिरापुरम निवासी फार्मासिस्ट से 13.16 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-एक निवासी शिवम चौधरी पेशे से फार्मासिस्ट हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सऐप पर लियोनार्डो फेरारो नाम के व्यक्ति का संदेश आया था। आरोपी ने उनसे संपर्क कर डोनेशन देने और गरीब बच्चों की मदद करने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने समाजसेवा से जुड़ी बातें बताकर उनका विश्वास जीत लिया। इस बातचीत से संबंधित साक्ष्य भी उनके पास सुरक्षित हैं। शिकायत के मुताबिक, मार्च 2025 में आरोपी ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का सुझाव दिया। उसने निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का लालच...