गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साहिबाबाद क्षेत्र निवासी एलआईसी कर्मी से 6.13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साहिबाबाद क्षेत्र के दिलशाद कॉलोनी, भोपुरा निवासी नारद प्रसाद ने बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर चेतन्या नाम की आईडी से मित्रता आग्रह आया था। आग्रह स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर लिया और अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया। व्हाट्सऐप पर बातचीत के दौरान उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने और अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। इससे प्रभावित होकर उन्होंने शुरुआत में 100 डॉलर से ट्रेडिंग शुरू की। सवा छह लाख जमा करने के बाद निकालने की कोशिश की तो...