Ghaziabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बीस लाख रुपये की ठगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दो शातिरों ने एक दुकानदार से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब दुकानदार ने रकम वापस मांगी तो दोनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। कनावनी में रहने वाले मानिक लाल ने पुलिस को बताया कि वह कनावनी पुलिया के पास पान-बीड़ी का खोखा लगाते हैं। लगभग दो साल पहले कोटगांव निवासी अभिषेक का उनके पास आना जाना शुरू हुआ था। अभिषेक उनसे शेयर बाजार में निवेश करके मोटे मुनाफे की बात करते थे। शुरु में तो उन्होंने मना किया, लेकिन बाद में बार-बार मोटे मुनाफे का लालच देने पर वह झांसे में आ गए। जिसके बाद अभिषेक ने अपने साथी प्रवीण अग्रवाल निवासी अहिंसा खंड के साथ एक समझौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.