Ghaziabad News: शिव की भक्ति में कांवड़ियों की सेवा में जुटे नौकरीपेशा लोग
गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रांस हिंडन क्षेत्र में 150 से अधिक लोग कांवड़ मित्र, डिजिटल और ट्रैफिक वॉलिंटियर्स बनकर दिन-रात सेवा में जुटे हैं। इनमें इंजीनियर, डॉक्टर, व्यापारी और कई छात्र भी शामिल हैं, जो दिन में अपनी नौकरी और कारोबार की जिम्मेदारियां संभालने के बाद सुबह और शाम के समय कांवड़ मार्गों पर सेवा दे रहे हैं। डाबर कट, वैशाली, इंदिरापुरम, वैशाली समेत प्रमुख मार्गों पर ये लोग पुलिस के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं। डिजिटल वॉलिंटियर्स के समन्वयक डॉ. नमित वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार शिक्षित वर्ग की भागीदारी बढ़ी है। दो दिन हुई लगातार बारिश के बावजूद वॉलिंटियर्स की सेवा जारी है। उनकी सुरक्षा के लिए रेनकोट, छतरियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.