Ghaziabad News: शिविर में 90 से अधिक पुलिसकर्मियों ने आंखों की जांच कराई
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्राइम ब्रांच परिसर में शुक्रवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपराध शाखा की विभिन्न शाखाओं में तैनात 90 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच करने के साथ ही उन्हें नेत्रों की देखभाल और आवश्यक सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया। एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के साथ ही कई बार लगातार कंप्यूटर और मोबाइल स्क्रीन पर काम करते हैं। इसके अलावा अनियमित ड्यूटी और पर्याप्त आराम न मिल पाने के कारण उन्हें आंखों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच परिसर में नेत्र जांच शिविर आयोजित कराया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.