गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सावन के दूसरे सोमवार पर ट्रांस हिंडन क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध, गंगाजल, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष सुनाई देते रहे। श्रीगोपेश्वर महादेव मंदिर वैशाली, श्रीशिव मंदिर इंदिरापुरम, शिव शक्ति संक्रांति मंदिर वसुंधरा, वैशाली सेक्टर स्थित शिव मंदिर, मोहन नगर मंदिर और सनातन धर्म मंदिर राजेंद्र नगर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- सावन के सोमवार पर शिवाल...