Ghaziabad News: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सावन के तीसरे सोमवार पर ट्रांस हिंडन क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों समेत कॉलोनियों के मंदिरों में भगवान भोले के भक्तों ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूध, धतूरा व पुष्प अर्पित किए और पूजा-अर्चना की। दिनभर मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष सुनाई देते रहे। सावन माह के तीसरे सोमवार पर ट्रांस हिंडन क्षेत्र भगवान भोले के गीतों से सराबोर रहा। इस दौरान मंदिर में बज रहे भोले के गीत सड़को तक सुनाई पढ़ने से माहौल भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक श्रीगोपेश्वर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.