गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली स्पोर्ट्स कमेटी एवं व्यापार मंडल ने रविवार को सेक्टर-2ए स्थित राम वाटिका में चतुर्थ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल में शिवम दुबे और जय कुमार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, राकेश सिंह शेखावत और दीपक धीमान उपविजेता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...