गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। मसूरी क्षेत्र के शिवपुरम समेत कई इलाकों में सोमवार को लगभग 12 घंटे बिजली गुल रही। 11केवी की लाइल पर पेड़ की डाल गिरने से ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। शिवपुरम, आकाश नगर आदि इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली न होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, गांधीनगर में भी शाम साढ़े बजे से आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे से तक शिवपुरम, आकाश नगर आदि इलाकों में बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों के परेशानी उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से पांच घंटे गुल रही बिजली शिवपुरम निवासी सीमा चौधरी ने बताया कि सुबह सुबह बिजली चले जाने के कारण पानी की टंकी भी नहीं भ...