Ghaziabad News: शिक्षिका की मौत मामले में कैंटर चालक पर मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, सितम्बर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चौक के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत के मामले में नंदग्राम पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी में रहने वाले वरुण गुप्ता ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी 42 वर्षीय पत्नी अमृता गुप्ता निजी स्कूल में शिक्षिका थी। 15 सितंबर की सुबह करीब पौने आठ बजे स्कूटी से घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। वह राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चौक के पास पहुंची तो कैंटर ने नकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वरुण गुप्ता ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद उन्होंने उनका दाह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.