Ghaziabad News: शिकायत के फर्जी निस्तारण का आरोप
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। मोहन नगर के वार्ड-28 स्थित राजीव कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन डालने के बाद उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग टाइलें दोबारा नहीं लगाई गईं। लोगों का कहना है कि नगर निगम से टाइल लगवाने के लिए शिकायत की थी। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने समस्या का समाधान किए बिना ही शिकायत का निस्तारण नगर निगम ऐप 311 पर दिखा दिया। निवासी सुजीत गीरी ने बताया कि करीब चार महीने पहले पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इसकी निगम ऐप 311 और महापौर से शिकायत की गई थी। वहीं, महापौर सुनीता दयाल का कहना है कि काम पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.