Ghaziabad News: शास्त्रीनगर में घंटों गुल रही बिजली
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शास्त्रीनगर के कई ब्लाक में शनिवार को सात घंटे बिजली कटौती रही। इस कारण लोगों ने पानी संकट भी झेला। उपभोक्ताओं के शिकायत करने पर पता चला कि विद्युत विभाग बिजली की लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई करा रहा है। इसकी सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। पार्षद अमित त्यागी ने बताया कि शास्त्रीनगर, रजापुर, महेंद्रा एनक्लेव के दोनों विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इस कारण लोगों को रोजाना कई घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। कभी हाई वोल्टेज तो कभी लो वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं। शनिवार सुबह कई ब्लॉक की बिजली गुल रही। सात घंटे बिजली नहीं आने से लोग गर्मी में परेशान हो गए। उन्होंने बताया विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को सूचना दिए बिना ही पेड़ों की छंटाई कराई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.