Ghaziabad News: शारदोत्सव में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी फेज-1 स्थित सेंट्रल पार्क में 16 से 20 अक्टूबर तक बोंगोतोरु का 26वां शारदोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने दी। इस वर्ष शारदोत्सव की थीम बंगाली सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार की 100वीं जयंती को समर्पित होगी। इसकी थीम ये पथ जेना न शेष होय यानी यह सफर कभी खत्म न हो रखी गई है। बोंगोतोरु के अध्यक्ष बासब भट्टाचार्य ने बताया कि पांच दिवसीय उत्सव में पारंपरिक पूजा-अनुष्ठान, संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बंगाली व्यंजनों की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण द आइकन एक्सपीरियंस होगा, जिसके माध्यम से उत्तम कुमार की सिनेमाई विरासत को याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सामुदायिक केंद्र पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.