Ghaziabad News: शादी के तीन महीने बाद पति हुआ फरार
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने निकाह के तीन महीने बाद पति के फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। जवाहर पार्क निवासी राबिया ने पुलिस को बताया कि उनका शादी आठ सितंबर 2025 को मोदीनगर के किदवाई नगर निवासी रिहान से हुई था। तीन महीने तक पति उन्हें लेकर अपने ताऊ के घर पर रहा था। इसके बाद सास ससुर ने कहा कि उनके मकान में काम चल रहा है। इस पर पति उन्हें मायके छोड़ गया। 15 दिन तक संपर्क न होने पर फोन किया तो बंद था। पति और उसके परिवार वाले कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.