Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने ट्रैवल कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दो साल पहले एक इवेंट आयोजित करने के दौरान उनकी ऑनलाइन मुलाकात ट्रैवल कंपनी के प्रबंधक राहुल माथुर निवासी राजनगर एक्सटेंशन से हुई थी। इसके बाद से राहुल माथुर उन्हें फोन करने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि राहुल ने उन्हें शादी का झांसा दिया और इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित एक होटल में उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी की बात से इनकार कर दिया। युवती ने दो अगस्त को इंदिरापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.