गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की नौकरी इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी आशुतोष ने लगाई थी। आरोप है कि आरोपी ने तीन दोस्तों की मदद से युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और युवती से दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच आरोपी की पत्नी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि गुस्साए आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि आशुतोष, उसकी पत्नी पायल, मोहित, सचिन कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्द...