गाज़ियाबाद, अक्टूबर 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शासन ने शहर में जलभराव से राहत के लिए दो बड़े नाले बनाने की मंजूरी दे दी है। एबीईएस कॉलेज से शाहबेरी और आरडीसी फ्लाईओवर से जैन मंदिर होते हुए विवेकानंद नगर तक नाला बनाया जाएगा। वहीं निगम ने मोरटा गांव से राजनगर एक्सटेंशन तक भी नाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया जलभराव की समस्या से राहत के लिए शहर में कई नालों पर काम चल रहा है। लेकिन पूर्व में बड़े नालों पर काम नहीं हो सका था। लेकिन शहर में अब तीन बड़े नाले बनाने की परियोजना पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि एबीईएस कॉलेज से शाहबेरी तक 1752 मीटर लंबा कवर्ड नाला बनाया जाएगा। इसके ऊपर सड़क भी बनेगी। शासन ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। नाला और उसके सड़क बनने से शाहबेरी में आवागमन की खराब स्...