Ghaziabad News: शहर के मंदिरों-सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण छठी महोत्सव
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के मंदिरों और सोसाइटियों में बुधवार को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना की गई। भजन-कीर्तन पर श्रद्धालु खूब झूमे। भजनों के माध्यम से मां यशोदा व नंदबाबा को नंदलाल के जन्म लेने की बधाई दी गई। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। भगवान को उनके प्रिय माखन-मिश्री, फल, मिठाई व कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर, राजनगर सेक्टर 14, सेक्टर आठ, सेक्टर दो और सेक्टर नौ स्थित शिव मंदिर समेत शहरभर के मंदिरों में जगह-जगह कढ़ी-चावल के भंडारे लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। ठाकुरद्वारा और दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं, सोसाइटियों में भी भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.