गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। शहर के दस वार्डों में नाली और सड़क के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। महापौर ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: विकास कार्यों की गुणवत्ता देखने पहुंची नपा अध्यक्षवार्ड में निर्माण कार्य वार्ड 30 स्वर्ण जयंतीपुरम बी-ब्लॉक में पार्क का निर्माण कार्य शुरू होगा। पार्क बदहाल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। वार्ड-25 अंबेडकर नगर में गली नंबर 4, 7 और 9 में नाली और इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। वार्ड-99 वैभव खंड कृष्णा अपरा गार्डन की सड़क और दूसरी सड़कें दुरुस्त होंगी। दोनों तरफ आरसीसी नाला भी बनेगा। वार्ड-83 श्याम पार्क एक्सटेंशन सरस्वती स्कूल वाली रोड का कार्य होगा। इससे लोगों को...