गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। शहर के आठ स्थानों पर मंगलवार को विकास कार्य शुरू कराए गए। महापौर और शहर विधायक ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। आठ स्थानों पर पांच करोड़ 20 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें वार्ड 47 शास्त्री नगर ए ब्लॉक और वार्ड 14 ए ब्लॉक की आंतरिक सड़को का निर्माण कार्य कराया जाएगा। वार्ड बागू क्रिस्चन नगर, भीम नगर की आंतरिक गलियों का और वार्ड 35 अकबरपुर बेहरामपुर में सड़क निर्माण का कार्य किया जाएगा। स्वर्णजयंती पुरम में डी 304 के सामने वाले पार्क, राज नगर एक्सटेंशन चौराहे और मेरठ तिराहे का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। वहीं वार्ड 14 भावरस देवरस कॉलोनी में पार्क में रंगाई पुताई और सबमर्सिबल का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के लिए स्थानीय पार्षद और जनता द्वारा लंबे समय से मांग...