Ghaziabad News: शहर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। महापौर सुनीता दयाल ने शहर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को कविनगर, सिटी जोन और विजयनगर जोन के प्रकाश विभाग की सहायक अभियंता स्वप्निल जैन, प्रकाश निरीक्षक प्रदीप कुमार और मनोज कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वार्डों की खराब लाइट तुरंत ठीक कराई जाए। जिन इलाकों में नई लाइट की आवश्यकता है तो वहां पर भी लाइट लगाई जाएं। महापौर ने बताया कि जन्माष्टमी पर सभी जगह प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। दीवाली से पहले मंदिर और सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था की जाए। काम में लापरवाही पर सख्ती करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: महापौर ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.