Ghaziabad News: शहरी क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की जांच के लिए स्थायी टीम गठित
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य प्रतिष्ठानों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहरी क्षेत्र में स्थायी जांच टीम का गठन किया है। अब खाद्य प्रतिष्ठानों के संबंध में मिलने वाली शिकायतों पर टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। शिकायत की गंभीरता के अनुसार प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा सकेंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में लोगों को आम दिनों में अच्छी गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री मुहैया हो सके। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्थाई तौर पर एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम मुख्य रूप से आईजीआरएस, पोर्टल, ऐप और फोन कॉल से मिली शिकायतों का मौके पर जाकर तुरंत निस्तारण करेगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.