Ghaziabad News: शव की अंगूठी चोरी का आरोप
गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। एटा निवासी पंकज चौधरी ने थाने में शिकायत में बताया कि उनके मरीज 30 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसी रात उनकी मौत हो गई। आरोप है कि शव घर पहुंचने पर देखा कि अंगुली से अंगूठी गायब थी। अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी से बात की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को थाने में शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को नकार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.