Ghaziabad News: शराब पीने से रोकने पर पिता-पुत्र पर हमला
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का विरोध करने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुंदरपुरी शेर वाला मंदिर के पास रहने वाले सोनू तिवारी ने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को सुंदरपुरी भूड़ गोदाम के पास भोला शर्मा, ललित शर्मा और शहजाद शराब पी रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का विरोध किया तो तीनों आरोपियों मारपीट शुरू कर दी। उनका बेटा गौरव तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में दोनों को चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.