Ghaziabad News: शराब की दुकानों के विरोध में जिला मुख्यालय पहुंची महिलाएं
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित जागृति विहार में आवासीय क्षेत्र के बीच संचालित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। महिलाओं का आरोप है कि दुकानों के आसपास शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी के साथ असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकानों के पास जनरल स्टोर और खाली पार्क में भी लोग बैठकर शराब पीते हैं। नशे की हालत में लोगों के पड़े रहने से स्कूल और ट्यूशन जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। महिलाओं ने अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की स्थिति बनने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस संबंध में आबकारी विभाग से भी शिकायत की जा चुकी है। पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.