गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गोविंदपुरम स्थित गणेश वाटिका निवासी रजत राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से विभिन्न मोबाइल नंबरों से उन्हें व्हॉट्सऐप कॉल और मैसेज किए जा रहे हैं। इन संदेशों में गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी मसूरी सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 30 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मोबाइल में मैसेज भेजकर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...