गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज की हालत बिगड़ने और मरीज को व्हीलचेयर नहीं मिलने के मामले में शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने सीएमओ से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ ने अस्पताल से स्पष्टीकरण मांगा है। 12 अगस्त को छिजारसी निवासी कुशल को तेज बुखार की शिकायत के बाद इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल लाया गया था। 34 नंबर कमरे की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा लेने के लिए काउंटर पर लाइन में लगा था। इसी दौरान कुशल की अचानक हालत बिगड़ गई। उनके भाई कुलदीप का आरोप है कि आसपास स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते उन्हें गोद में उठाकर इमरजेंसी ले जाना पड़ा। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दवा काउंटर के अलावा अन्य स्थानों पर भी व्हीलचे...