Ghaziabad News: व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती
गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कलछीना में सोमवार रात करीब दो बजे आठ बदमाशों ने स्क्रैप (कबाड़) कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने सात वर्षीय बच्चे के गले पर चाकू लगाकर सवा लाख रुपये की नगदी और सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। जाते समय बदमाश परिवार के सभी लोगों को एक कमरे में बंद करके फरार हो गए। पुलिस की पांच टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। गांव कलछीना निवासी सद्दाम अपनी पत्नी अफरोजी और छह बच्चों के साथ रहते हैं। सद्दाम दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार करते हैं। मकान में बाहर की तरफ किराने की दुकान है, जिसे अफरोजी चलाती हैं। सोमवार रात को सद्दाम बरामदे में सो रहा था, जबकि उनकी पत्नी अफरोजी बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थीं। सोमवार रात करीब दो बजे बदमाशों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.