Ghaziabad News: व्यस्त सड़कों पर पैदल यात्रियों का सफर सुरक्षित होगा
गाज़ियाबाद, जुलाई 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन में लगातार बढ़ते यातायात के बीच पैदल यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख सड़कों और व्यस्त चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग एवं पैदल पार पथ बनाए जाएंगे। पहले चरण में स्कूल, अस्पताल, बाजार, मेट्रो स्टेशन और दुर्घटना संभावित स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का उद्देश्य सड़क पार करने के दौरान होने वाले हादसों को कम करना और पैदल आवागमन को सुरक्षित बनाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया को पुरा कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम निर्माण विभाग सहायक अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि साहिबाबाद की कई मुख्य सड़कें और चौराहे ऐसे हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोग पैदल सड़क पार करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.