गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। बढ़ती सर्दी को देखते हुए वैश्य एकता समिति की ओर से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू नगर स्थित शिव मंदिर के पास हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। सर्दी के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्य एकता समिति सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना समाज...