Ghaziabad News: वैशाली में राम बारात शोभायात्रा निकाली, रामलीला का शुभारंभ
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वैशाली सेक्टर-2 में शनिवार को मां दुर्गा रामलीला कमेटी ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान राम बारात की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर वैशाली के विभिन्न सेक्टरों से गुजरी। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों ने श्रद्धा पूर्वक प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण राममय हो गया। कमेटी के अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने बताया कि रामलीला का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह कमेटी की 31वीं रामलीला होगी। इस दौरान उपाध्यक्ष हरीश शाह, महासचिव बीडी सनवाल, सचिव विनोद बडोला सहित कमेटी के अन्य सदस्य और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे। वहीं, इंदिरापुरम शिप्रा सन सिटी मैदान में श्रीरामलीला धार्मिक सेवा समिति ने शनिवार को रामलीला का शुभारंभ किया। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.