गाज़ियाबाद, अक्टूबर 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। वैशाली क्षेत्र के लोगों को डाक सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। डाक विभाग अगले सप्ताह से वैशाली में नया उपडाकघर शुरू करने जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और डाक विभाग से जुड़े अन्य कार्य कराने की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक इन सेवाओं के लिए वैशाली के लोगों को भरत नगर स्थित उपडाकघर तक जाना पड़ता है। वैशाली एक प्रमुख आवासीय क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। यहां से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य निवासियों को अक्सर जरूरी दस्तावेज, कार्यालयों से जुड़े कागजात और अन्य सामान डाक के माध्यम से भेजने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग जैसी सेवाएं काफी उपयोगी हैं। हालांकि, वैशाली में स्थान...