गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। अवंतिका एक्सटेंशन में रहने वाले नितिन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्तूबर की रात परिवार के साथ मदर डेयरी के पास खड़े थे। इसी दौरान पड़ोसी अनिल छत से उनका वीडियो बना रहे थे। कारण पूछने पर आरोपी ने दोनों बेटों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...