गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। वीआईपी ड्यूटी में चिकित्सकों की तैनाती से मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी प्रभावित रही। डॉक्टरों की कमी के चलते ओपीडी में मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को वीआईपी ड्यूटी के लिए संजयनगर अस्पताल के नौ चिकित्सकों को लगाया गया है। इन चिकित्सकों की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगने के कारण अस्पताल में उपलब्ध डॉक्टरों पर मरीजों का अतिरिक्त दबाव रहा। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को पंजीकरण के बाद चिकित्सक से परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। संजयनगर resident मरीज लोकेश कुमार ने बताया कि बुखार और खांसी के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो 10 नंबर कमरा बंद था। इसकी वजह से दूसरे चिकित्सक से घंटों लाइन म...