Ghaziabad News: विसर्जन स्थल पर सफाई करने पहुंचा निगम वाहन पलटा, टला बड़ा हादसा
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। अर्थला के बालाजी विहार स्थित विसर्जन स्थल पर गुरुवार सुबह सफाई करने पहुंचा नगर निगम का वाहन असंतुलित होकर अचानक पलट गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार कर्मचारी सुरक्षित बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए हलचल मच गई। अर्थला के विसर्जन स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के बाद गुरुवार सुबह सफाई के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन सफाई कार्य शुरु करते ही वाहन असंतुलित होकर अचानक पलट गया। गनीमत रही की वाहन को असंतुलित होता देख कर्मचारियों ने कूदकर जान बचा ली। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वाहन पलटने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कर्मचारियों के सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.