Ghaziabad News: विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। नंदग्राम स्थित क्राइस्ट विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही मैक्स हॉस्पिटल के प्रशिक्षकों ने सीपीआर एवं प्राथमिक जीवनरक्षक तकनीकों से संबंधित जानकारी भी दी। विश्वविद्यालय के निदेशक फादर डॉ. विनोद, डीन डॉ. जीन पोलस तथा एसोसिएट डीन डॉ. बॉस्को पॉल की उपस्थिति में आयोजित इस पहल का समन्वय डॉ. वरुणा गुप्ता, डॉ. वंदना, डॉ. श्रीलथा और डॉ. आशीष ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.