Ghaziabad News: विशेष बच्चों ने राखी के स्टॉल लगाए
गाज़ियाबाद, अगस्त 27 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को स्पेशल स्कूल के सहयोग से एक दिव्यांग एवं विशेष क्षमताओं वाले बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों और हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर भगीरथ सेवा संस्थान के बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने स्टॉल से खरीदारी करके बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके रचनात्मक कौशल की सराहना की। कॉलेज प्राचार्या नीतू चावला ने कहा कि महाविद्यालय सदैव विशेष क्षमताओं वाले बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अंबिका पब्लिक स्कूल में मनाया गया रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.