गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी निर्धारित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चले अभियान में कुल 14 हजार आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नौ हजार लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरा। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ ही अन्य संशोधन के लिए भी आवेदन किए गए। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष अभियान चलाया गया। नौ ने नए वोट के लिए भरा फॉर्म यह भी पढ़ें- Hapur News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को बूथों पर उमड़ी भीड़गाजियाबाद के बूथों पर मतदाता पंजीकरण अभियान वसुं...