Ghaziabad News: विवाद के बाद कार सवार ने टक्कर मारी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। चौपला मंदिर, डासना गेट निवासी दानिश ने शिकायत में बताया कि छह सितंबर को जस्सीपुरा स्थित एक दुकान से बर्गर लेने गए थे। सड़क किनारे स्कूटी खड़ी की थी। इसी दौरान कार से आमिर और दो युवक आए। स्कूटी खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही पीछा करते हुए स्कूटी में टक्कर भी मार दी। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.